Wednesday, February 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्रीमेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्रीलोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यासतलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवाराज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरीबजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरूशहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजितमुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि
 
Haryana

मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्री

February 11, 2026 09:42 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं को स्टेट प्रगति डैशबोर्ड पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, जिससे विभिन्न स्तरों पर उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए लगातार निगरानी की जाए।

 

श्री सैनी ने परियोजनाओं में देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन एंजेसियों को निर्माण कार्य अलॉट किए गए है उन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों की वजह से निर्माण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

 

बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित आठ मेगा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा, श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, आयुक्त एवं सचिव वित्त श्री मोहम्मद शायन, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी श्री चंदर शेखर खरे, विशेष सचिव (मॉनिटरिंग एवं समन्वय) डॉ. प्रियंका सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री लोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यास तलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवा राज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरी
बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू
शहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पेंशन को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम, हर गरीब तक सीधा लाभ पहुंचा रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट खर्च और जरूरी विभागीय स्कीमों की प्रगति की करी समीक्षा