Thursday, January 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
एनीमिया मुक्त भारत अभियान में हरियाणा अग्रणी राज्य बनकर उभरा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावप्रदेश के बजट को रोजगार परक और उद्योगों के अनुकूल बनाना सरकार का लक्ष्य - मुख्यमंत्रीSTF हरियाणा का बड़ा प्रहार: कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल अमेरिका से निर्वासित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिसालजनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह रावपारदर्शी चयन प्रक्रिया पर उठाए जा रहे आरोप निराधार : हरियाणा लोक सेवा आयोगलोक निर्माण विभाग स्वयं को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करे: रणबीर गंगवा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षाग्रुप-डी कर्मचारियों को ग्रुप-सी में पदोन्नति से जुड़े विवरण देने के निर्देश
 
Haryana

अन्नदाता, रोजगारदाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा बन रहा केंद्र बिंदु – मुख्यमंत्री

January 06, 2026 06:38 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अन्नदाता, रोजगार दाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा आज केंद्र बिंदू बन रहा है। सांझे प्रयास के साथ हरियाणा प्रदेश राष्ट्र हित में अपनी सक्रिय भागीदारी अदा कर रहा है और विकास की गति में हरियाणा सदैव अग्रणी रहेगा।


मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्री बजट कंसलटेशन सेशन के पहले दिन के समापन सत्र में बोल रहे थे।


श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रुप से होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है, जहां एक ओर किसान अन्नदाता के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वहीं देश की सीमाओं पर हमारे युवा सजग प्रहरी बन हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। आज हरियाणा कृषि के साथ ही खेल व औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम कर रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा के अस्तित्व में आने के समय अनेक आधारहीन तथ्य माने जा रहे थे लेकिन हरियाणा के मेहनती, इच्छाशक्ति से परिपूर्ण लोगों ने अपने परिश्रम से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, वे अत्यंत सराहनीय और उपयोगी हैं। पहले के बजट में भी ऐसे कई सुझावों को शामिल किया गया था, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशवासियों को मिले हैं।


उन्होंने कहा कि आज जब हरियाणा प्रदेश ‘विजन 2047’ को लेकर आगे बढ़ रहा है, तो विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों में नवाचार, रोजगार और ज्ञान आधारित विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा तीव्र गति से प्रगति करेगा।


इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एनीमिया मुक्त भारत अभियान में हरियाणा अग्रणी राज्य बनकर उभरा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव प्रदेश के बजट को रोजगार परक और उद्योगों के अनुकूल बनाना सरकार का लक्ष्य - मुख्यमंत्री STF हरियाणा का बड़ा प्रहार: कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल अमेरिका से निर्वासित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिसाल जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर उठाए जा रहे आरोप निराधार : हरियाणा लोक सेवा आयोग लोक निर्माण विभाग स्वयं को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करे: रणबीर गंगवा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा ग्रुप-डी कर्मचारियों को ग्रुप-सी में पदोन्नति से जुड़े विवरण देने के निर्देश महाग्राम योजना में अनियमितताएं पाए जाने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 2 एसडीओ और 1 जेई को सस्पेंड किया शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित