Wednesday, December 24, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित कियामुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगीकेंद्र सरकार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहनावीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत1984 सिख दंगा पीड़ितों को नौकरी देने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहनाकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में अटल बिहारी वाजपेयी की 41 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण अमित शाह ने हैफेड की आटा मिल का उद्घाटन किया,लाभार्थियों को रुपए प्लेटटिनम डेबिट कार्ड वितरित किए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैच संख्या 93 के जवानों की अटल जन सेवा को समर्पित दौड़ को दिखाई हरी झंडी
 
Haryana

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में अटल बिहारी वाजपेयी की 41 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

December 24, 2025 09:53 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर पंचकुला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में उनकी 41 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली भी उपस्थित थे।

 

15 फीट ऊंचे चबूतरे सहित प्रतिमा की कुल ऊंचाई नेचुरल ग्राउंड लेवल से 56 फीट है। इसे पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मात्र 25 दिनों में पूरा किया। यह ट्राईसिटी में किसी भी प्रमुख नेता की अब तक की सबसे ऊंची और भव्य प्रतिमा है। कांस्य से बनी इस प्रतिमा को उच्च स्थायित्व और सौंदर्य सटीकता के साथ डिजाइन किया गया है।

 

अटल पार्क, जहां यह प्रतिमा स्थापित की गई है, पंचकुला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लगभग 20,786 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। पार्क का उद्देश्य स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों, दृष्टिकोण और विरासत को समर्पित एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। इस अवसर पर अटल पार्क की विशेषताओं पर एक वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।

 

पार्क में व्यापक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिनमें भव्य गेट और प्रवेश प्लाजा, अटल गैलरी, रंगमंच/ओपन एयर थिएटर, फूड कियोस्क, शौचालय और सूचना कार्यालय ब्लॉक शामिल हैं।  थीम और वेलनेस-आधारित ज़ोन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जैसे - बाल विज्ञान वनया वाटिका – बच्चों के लिए साइंस और वाइल्डलाइफ गार्डन, योग वाटिका – फिटनेस पार्क, आयुर्वेद वाटिका – औषधीय पौधों का प्रदर्शन , सुगंध वाटिका – खुशबू वाले गार्डन , कलाकृति वाटिका – कलात्मक अभिव्यक्ति , सांस्कृतिक वाटिका – हेरिटेज गार्डन।  पार्क में लेज़र ज़ोन, सजावटी इलेक्ट्रिकल LED लाइटिंग, CCTV सुरक्षा, और बाहरी विकास के अन्य कार्य भी शामिल हैं। प्रतिमा का अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और योगदान का सम्मान है, जिन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाता है।

 

इससे पूर्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भाजपा  कार्यालय  पंचकुला में अटल बिहारी वाजपेयी और हरियाणा के साथ उनके गहरे जुड़ाव पर एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन  किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन के मुख्य पड़ाव, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और हरियाणा के साथ उनके स्थायी जुड़ाव को प्रदर्शित किया गया है, जिससे आगंतुक उनकी राजनीतिक यात्रा, शासन दर्शन और विरासत को समझ सकें।

 

इस अवसर पर, श्री अमित शाह ने राज्य भर में 250 अटल ई-लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं में पढ़ने और ज्ञान साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

 

साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी पर एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की, जिसमें उनके जीवन, नेतृत्व और भारतीय राजनीति पर उनके स्थायी प्रभाव को संकलित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी केंद्र सरकार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहना वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत 1984 सिख दंगा पीड़ितों को नौकरी देने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना अमित शाह ने हैफेड की आटा मिल का उद्घाटन किया,लाभार्थियों को रुपए प्लेटटिनम डेबिट कार्ड वितरित किए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैच संख्या 93 के जवानों की अटल जन सेवा को समर्पित दौड़ को दिखाई हरी झंडी संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में पर्यावरण, पर्यटन को बढावा देने को दी प्राथमिकता - मुख्यमंत्री ओलम्पिक 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे मैदान में : नायब सिंह सैनी