Wednesday, November 05, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बख्शे नहीं जाएंगे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले केमिस्ट: आरती सिंह रावअम्बाला छावनी व शहर के मध्य परिवहन सेवा का होगा सुदृढ़ीकरण: अनिल विजराज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह रावएमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषितश्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालुश्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत बाढ़ एवं भारी वर्षा से प्रभावित किसानों के बिजली बिल 6 माह के लिए स्थगितगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
 
Haryana

अम्बाला छावनी व शहर के मध्य परिवहन सेवा का होगा सुदृढ़ीकरण: अनिल विज

November 04, 2025 09:18 PM

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी व शहर के मध्य लोगों की आवाजाही काफी अधिक है। इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोकल व शहरी बस सेवा का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

 

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अम्बाला छावनी में पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसें लोकल बस सेवा में शामिल होने पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पिछले कई वर्षों से लोकल बस सेवा बंद थी और उन्होंने परिवहन मंत्री बनते ही यह सेवा बहाल कराई है।

 

उन्होंने कहा कि 25 बसें अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट व आसपास गांवों में अपनी परिवहन सेवाएं दे रही हैं, जिससे जनता को अच्छी परिवहन सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इनमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें हैं, कुछ छोटी बसें हैं जोकि विभिन्न छोटे रूटों पर आवागमन करती हैं।

 

अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद छावनी के अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर श्री विज ने कहा कि हमने पूरे सदर क्षेत्र में पहले स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवा दी थी, जो कि कामयाब रही है। अब शेष अम्बाला छावनी में भी इसी प्रकार से स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवाई जाएगी और इस कार्य के लिए 57.42 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने मंजूर कर दी है। श्री विज ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी तक ड्रेनेज सिस्टम डाला जाएगा और अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी जिसके बाद कार्य शुरू होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बख्शे नहीं जाएंगे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले केमिस्ट: आरती सिंह राव राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव श्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत बाढ़ एवं भारी वर्षा से प्रभावित किसानों के बिजली बिल 6 माह के लिए स्थगित
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
AURA गार्डन बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, जीरकपुर से शिमला रोड पर पंचकूला बॉर्डर पर स्थित है AURA गार्डन , ओरा गार्डन में भीषण आग , शादी समारोह के दौरान लगी है हॉल में शादी चल रही थी और लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले है Aura गार्डन के साथ लगते शेखों गार्डन भी आग की चपेट में आया है अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में पहुँचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस