Wednesday, November 05, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बख्शे नहीं जाएंगे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले केमिस्ट: आरती सिंह रावअम्बाला छावनी व शहर के मध्य परिवहन सेवा का होगा सुदृढ़ीकरण: अनिल विजराज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह रावएमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषितश्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालुश्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत बाढ़ एवं भारी वर्षा से प्रभावित किसानों के बिजली बिल 6 माह के लिए स्थगितगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को बड़ी राहत बाढ़ एवं भारी वर्षा से प्रभावित किसानों के बिजली बिल 6 माह के लिए स्थगित

November 04, 2025 09:15 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025 के मानसून के दौरान राज्य में आई भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु एक विशेष योजना की घोषणा की। राज्य के सभी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए जुलाई, 2025 से दिसंबर, 2025 की अवधि के बिजली बिलों का भुगतान छह माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई, 2025 में जारी बिजली बिल जनवरी, 2026 में देय होंगे। इसी प्रकार, अगस्त, 2025 के बिजली बिल फरवरी, 2026 में और दिसंबर, 2025 के बिल जून, 2026 में देय होंगे। इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.10 लाख कृषि उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन द्वारा किसी भी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ता से विलंब अधिभार (Late Payment Surcharge) नहीं वसूला जाएगा तथा बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इस सन्दर्भ में बिजली निगमों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

 

यह निर्णय भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को तात्कालिक आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया, ताकि किसान अपनी कृषि गतिविधियों को पुनः आरंभ कर सकें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बख्शे नहीं जाएंगे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले केमिस्ट: आरती सिंह राव अम्बाला छावनी व शहर के मध्य परिवहन सेवा का होगा सुदृढ़ीकरण: अनिल विज राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव श्री कपाल मोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
AURA गार्डन बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, जीरकपुर से शिमला रोड पर पंचकूला बॉर्डर पर स्थित है AURA गार्डन , ओरा गार्डन में भीषण आग , शादी समारोह के दौरान लगी है हॉल में शादी चल रही थी और लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले है Aura गार्डन के साथ लगते शेखों गार्डन भी आग की चपेट में आया है अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में पहुँचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस