Monday, August 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रतारूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बातदेश के कई हिस्सों में एयरटेल का सर्वर डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट पर पड़ा असरUS टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी ने बुलाई अहम मीटिंग, 7 केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद..हरियाणा सरकार का कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला , हड़ताल की अवधि को माना अर्जित अवकाश“जानलेवा इश्क़” का ट्रेलर रिलीज़ – प्यार, रहस्य और मर्डर की दास्तान है फिल्म. एंड, देन आई चूस नोट टू डाई!' पुस्तक जीवन के लिए आत्म-प्रेरणात्मकः प्रो.(डॉ.) देविन्द्र सिंह, कुलपति।दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सरकार ने जारी की फ्लड एडवाइजरी
 
Haryana

हरियाणा सरकार का कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला , हड़ताल की अवधि को माना अर्जित अवकाश

August 18, 2025 04:02 PM

हरियाणा सरकार ने साल 2023 में हड़ताल पर गए लिपिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। अब इस हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश (लीव ऑफ दी काइंड ड्यू) माना जाएगा। साथ ही, हड़ताल अवधि का न तो वेतन काटा जाएगा और न ही इस अवधि को सेवा में बाधा (ब्रेक इन सर्विस) के रूप में नहीं माना जाएगा।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी है, द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि हड़ताल पर जाने से पूर्व अर्जित अथवा संचित ‘अर्जित अवकाश’ को सर्वप्रथम समायोजित किया जाएगा, इसके पश्चात ‘हाफ पे लीव’ जाएगा। अर्जित अवकाश और ‘हाफ पे लीव’ की कटौती के बाद भी यदि हड़ताल अवधि शेष रहती है तो अग्रिम अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसे संबंधित लिपिकों के भविष्य में अर्जित होने वाले अवकाश खाते से समायोजित किया जाएगा।

 

पत्र में कहा गया है कि यह छूट केवल एक बार की विशेष व्यवस्था के तौर दी जा रही है और इसे भविष्य में मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा। ये निर्देश केवल कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों, खास तौर पर लिपिकों पर लागू होंगे, जिन्होंने उस विशेष हड़ताल में भाग लिया था। ये निर्देश अन्य किसी भी मामले में लागू नहीं होंगे। तदनुसार, विभागों में कार्यरत एसएएस कैडर से सत्यापन के उपरांत वेतन जारी किया जा सकता है।

 

इस सम्बन्ध में सभी प्रशासकीय सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) और खजाना अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
. एंड, देन आई चूस नोट टू डाई!' पुस्तक जीवन के लिए आत्म-प्रेरणात्मकः प्रो.(डॉ.) देविन्द्र सिंह, कुलपति।
गुरुग्राम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में हरियाणा सरकार बाबा गैबी साहिब मंदिर में करीब एक करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित लंगर हॉल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास कांग्रेस ने विकास के नाम पर की राजनीति, भाजपा सरकार ने दिलाई नरवाना को नई पहचान : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत देश में ओबीसी वर्ग को औजार खरीदने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का किया प्रावधान - नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा का सत्र 22 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे के स्थान पर अब दोपहर बाद 02:00 बजे शुरू होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिव की ओर से पत्र जारी कर सदन की बैठक की तिथि, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी गई है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से किए लगभग डेढ़ दर्जन DSP (जेल) के नियुक्ति एवं तबादले,देखिए जारी आदेश की कॉपी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के लाभार्थियों और किसानों को फसल नुकसान के लिए डिजिटल रूप से मुआवजा वितरित किए
चंडीगढ तीन IPS और दो HPS अधिकारियों के किए गए तबादले भिवानी के SP मनबीर सिंह का तबादला IPS सुमित कुमार को भिवानी का SP लगाया गया एचपीएस अमित दहिया को DCP, क्राइम झज्जर लगाया गया सुरेंद्र सिंह भोरिया को Commdt 5th BN HAP मधुबन लगाया गया HPS Pankhuri कुमारी को एसपी ACP अंबाला लगाया गया