Monday, August 18, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सरकार ने जारी की फ्लड एडवाइजरी नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर के SUM अस्पताल में कराए गए भर्ती सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, फिलहाल महाराष्ट्र के हैं राज्यपालगुरुग्राम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में हरियाणा सरकारबाबा गैबी साहिब मंदिर में करीब एक करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित लंगर हॉल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यासकांग्रेस ने विकास के नाम पर की राजनीति, भाजपा सरकार ने दिलाई नरवाना को नई पहचान : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत देश में ओबीसी वर्ग को औजार खरीदने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का किया प्रावधान - नायब सिंह सैनी
 
Haryana

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत देश में ओबीसी वर्ग को औजार खरीदने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का किया प्रावधान - नायब सिंह सैनी

August 17, 2025 09:57 PM

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचाल समाज सहित ओबीसी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत औजार खरीदने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज के लिए पंचकूला के हुडा सेक्टर में प्लॉट देने, कुरुक्षेत्र भवन के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि आवंटित करने और पट्टेदार काश्तकार किसानों की योजना के तहत मालिकाना हक देने की योजना में रजिस्ट्री किए जाने की घोषणा की ।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को श्रद्धेय स्वामी भीष्म महाराज के स्मृति दिवस पर  कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी भीष्म महाराज का जीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्रहित की साधना में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाज को एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्वामी भीष्म महाराज, पांचाल समाज के रत्न थे। पांचाल समाज मेहनतकश है और खेती से लेकर उद्योग, निर्माण से लेकर सुरक्षा तक, राष्ट्र के निर्माण में लगातार अपना योगदान देता रहा है। आज हम जो विकसित हरियाणा देख रहे हैं, उसमें पांचाल समाज के कौशल और परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी भीष्म महाराज ने  कुरुक्षेत्र के त्योड़ा गांव और गांव पांडू पिंडारा में तप किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी शिक्षा और ज्ञान से स्वयं को न केवल एक विद्वान के रूप में स्थापित किया। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन किया। उन्होंने आर्य समाज के संगठन और प्रचार-प्रसार में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने बाल विवाह, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ जन-जागरण किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विधवा विवाह और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लेखनी भी उतनी ही तेज थी, जितनी उनकी वाणी। उन्होंने 228 पुस्तकें लिखीं, जो राष्ट्रीयता व समाज सुधार जैसे विषयों पर आधारित हैं। उनके गीत और कविताएं आज भी जन-जन में ऊर्जा और प्रेरणा भरते हैं।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापुरुष किसी भी धर्म या जाति के नहीं बल्कि सभी के होते हैं। उनकी विरासत को संभालने और सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसी उद्देश्य से हम “संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना” के तहत संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए हमने अनेक योजनाएँ बनाई हैं, जिनसे समाज के हर वर्ग के गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊँचा उठ सके।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछड़े वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

महापुरुष तपस्या करके समाज को एकजुट हौसला और समृद्धि देने का बनाते हैं रास्ता: महिपाल ढांडा

 

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महापुरुष समाज की धरोहर होते हैं, जो तप तपस्या करके समाज को एकजुटता, हौसला और समृद्धि देने का रास्ता बनाते हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नागरिकों को निवेदन किया कि वह जीवन में महापुरुषों की एक-एक बात को अपनाते हुए देश को तरक्की की तरफ लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से वर्ष 2047 में भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जोश और जुनून के साथ 3 गुना गति से विकास करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं बनाकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए विकास के रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने युवाओं के हाथों में सिर्फ डिग्रियां सोपी थी, लेकिन हमारी सरकार ने नई शिक्षा नीति को देश में सबसे पहले लागू करते हुए युवाओं का भविष्य किस दिशा में जाएगा, इसको तय किया है।

 

पांचाल समाज ने पहले की सरकारों की अपेक्षाओं को किया सहन: रणबीर गंगवा

 

पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पांचाल बहुत ही मेहनतकश समाज में आता है,जो लोहे को मोडक़र आकार देने का काम करता है। यह वह समाज है, जो जहां पर खड़ा हो जाए, वहां से पीछे नहीं हटता है।  उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस समाज की बहुत उपेक्षाएं की। इस समाज ने उन अपेक्षाओं को सहन किया। पांचाल समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पहुंचने पर ओबीसी समाज की तरफ से मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

 

इस मौके पर  पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, हरियाणा विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के अध्यक्ष साहब सिंह खरींडवा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरुग्राम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में हरियाणा सरकार बाबा गैबी साहिब मंदिर में करीब एक करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित लंगर हॉल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास कांग्रेस ने विकास के नाम पर की राजनीति, भाजपा सरकार ने दिलाई नरवाना को नई पहचान : मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा का सत्र 22 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे के स्थान पर अब दोपहर बाद 02:00 बजे शुरू होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिव की ओर से पत्र जारी कर सदन की बैठक की तिथि, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी गई है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से किए लगभग डेढ़ दर्जन DSP (जेल) के नियुक्ति एवं तबादले,देखिए जारी आदेश की कॉपी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के लाभार्थियों और किसानों को फसल नुकसान के लिए डिजिटल रूप से मुआवजा वितरित किए
चंडीगढ तीन IPS और दो HPS अधिकारियों के किए गए तबादले भिवानी के SP मनबीर सिंह का तबादला IPS सुमित कुमार को भिवानी का SP लगाया गया एचपीएस अमित दहिया को DCP, क्राइम झज्जर लगाया गया सुरेंद्र सिंह भोरिया को Commdt 5th BN HAP मधुबन लगाया गया HPS Pankhuri कुमारी को एसपी ACP अंबाला लगाया गया
हरियाणा के स्किल्ड वर्कर्स को गो ग्लोबल मिशन के तहत मिलेंगे रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाभार्थियों को सौंपे भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र