Thursday, August 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के स्किल्ड वर्कर्स को गो ग्लोबल मिशन के तहत मिलेंगे रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीउत्तराखंड: पूरे राज्य को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्टसचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई, रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई सगाईकुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाभार्थियों को सौंपे भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र हरियाणा ने जारी किया स्वतंत्रता दिवस का संशोधित कार्यक्रममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत संत कबीर कुटीर में लगाया तिरंगाएसवाईएल मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रखी जाएगी दोनों राज्यों की रिपोर्ट केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब के साथ दो बार बैठक कर तैयार की रिपोर्ट पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा था दोनों राज्यों से बात कर रिपोर्ट सामने रखने के लिएहरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला विजयेंद्र कुमार को सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के एसीएस का अतिरिक्त कार्यभार दुष्मंता कुमार बेहरा को राज्यपाल का सचिव लगाया
 
Haryana

कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाभार्थियों को सौंपे भूमि के पात्रता प्रमाण पत्र

August 13, 2025 03:27 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज से आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उसे और सशक्त बनाएं। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए नई तकनीकों को अपनाकर एवं अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं आकर्षण बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ें।  

 

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में प्रजापति समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरण हेतु आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1,00,000 परिवारों को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। योजना के तहत लगभग 1,700 गांवों में प्रजापति समाज को मिट्टी खुदाई का सामूहिक अधिकार देने हेतु पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए।

 

यह प्रमाण पत्र ग्राम शामलात भूमि नियमावली 1964 के अंतर्गत प्रदान किए गए हैं। यह न केवल भूमि के उपयोग का अधिकार देते हैं, बल्कि प्रजापति समाज के लोगों को अपने कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने की कानूनी शक्ति भी प्रदान करते हैं। इन प्रमाण पत्रों के माध्यम से प्रजापति समाज के लोगों को अपनी कला को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा, उनके सपनों को नए पंख लगेंगे और अब उन्हें अपने उत्पाद निर्माण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रजापति समाज को भूमि पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने का संकल्प लिया था, जिसे मात्र एक माह के भीतर पूरा किया गया है। यह राज्य सरकार की कार्यशैली का प्रमाण है, जिसमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

 

प्रजापति समाज को मेहनती, ईमानदार और हुनरमंद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक धरोहर रही है, किंतु समय के साथ इस हुनर को वह सम्मान और अवसर नहीं मिला, जिसका प्रजापति समाज हकदार था। नई पीढ़ी को इस कला से जोड़ने के लिए आवश्यक साधन समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए।

 

कांग्रेस शासन में प्रजापति समाज के कार्यस्थलों पर हुए कब्जे — मुख्यमंत्री

 

उन्होंने कहा कि पहले प्रत्येक गांव में प्रजापति समाज के लिए मिट्टी लेने हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध होती थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस शासनकाल में तो प्रजापति समाज के कार्यस्थलों पर कब्जे तक कर लिए गए। इतना ही नहीं, उस समय सत्ता में बैठे लोगों ने प्रजापति समाज के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनका रोजगार छीनने का प्रयास किया। गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट देने का दिखावटी वादा किया गया, और वे प्लॉट उसी भूमि पर काटे गए जहां प्रजापति समाज अपनी रोज़ी-रोटी कमाता था। ऐसी नीतियों के कारण इस समाज का रोजगार लगभग ठप हो गया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मंत्र को साकार करते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश समाज को सम्मान और प्रगति के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य प्रजापति समाज को केवल भूमि उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा इको-सिस्टम तैयार करना है, जहां प्रजापति समाज का हुनर और अधिक निखरे। जब कार्य का विस्तार होगा, तो रोजगार के अवसर भी स्वतः बढ़ेंगे।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवं कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से मिट्टी से बर्तन व कलात्मक वस्तुएं बनाने वालों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग ‘ए’ को 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, छात्रवृत्ति एवं अन्य क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का भी विस्तार से उल्लेख किया।

 

हरियाणा सरकार के 217 में से 41 संकल्प पूरे, 90 इस वर्ष के अंत तक पूरे होंगे

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की जनता से किए गए 217 संकल्पों में से 41 संकल्प पूरे कर लिए हैं और वर्ष के अंत तक 90 अन्य संकल्प पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं को मात्र 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे वर्तमान में 18 लाख पात्र परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

 

एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छता अभियान में जुड़ने का आह्वान

 

उन्होंने उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी महत्वपूर्ण अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाकर उसका संरक्षण करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 1 लाख से अधिक परिवारों को मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं और आने वाले समय में इस योजना को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

विदेशों तक पहुंचेगी प्रजापति समाज की कलासाझा बाजार से मिलेगा नया मंच

 

इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच है कि प्रजापति समाज की कला को केवल गांव तक सीमित न रखकर विदेशों तक पहुंचाया जाए, और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज द्वारा बनाए गए दीपक से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है, जो उनकी कला और परंपरा की महत्ता को दर्शाता है। श्री पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार संतों एवं गुरुओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है। साथ ही, सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए साझा बाजार खोले जा रहे हैं, ताकि उनके हाथों से बने उत्पादों को एक स्थायी मंच और बाजार उपलब्ध हो सके तथा वे अपने उत्पाद आसानी से बेच सकें।

 

भिवानी में मुख्यमंत्री की घोषणा हुई सार्थक - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

 

इस दौरान हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रजापति समाज द्वारा बनाए जाने वाले बर्तनों में पंचतत्व विद्यमान होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों में गाय अवश्य पालनी चाहिए, जिससे हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा देसी गाय खरीदने पर 30,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा गौ माता से संबंध हमारे पूर्वजों से चला आ रहा है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा भिवानी में की गई घोषणा आज सार्थक सिद्ध हो रही है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, चेयरमैन श्री धर्म सिंह मिर्जापुर,  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तजेंद्र सिंह गोल्डी, जय भगवान शर्मा सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के स्किल्ड वर्कर्स को गो ग्लोबल मिशन के तहत मिलेंगे रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा ने जारी किया स्वतंत्रता दिवस का संशोधित कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत संत कबीर कुटीर में लगाया तिरंगा
एसवाईएल मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रखी जाएगी दोनों राज्यों की रिपोर्ट केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब के साथ दो बार बैठक कर तैयार की रिपोर्ट पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा था दोनों राज्यों से बात कर रिपोर्ट सामने रखने के लिए हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला विजयेंद्र कुमार को सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के एसीएस का अतिरिक्त कार्यभार दुष्मंता कुमार बेहरा को राज्यपाल का सचिव लगाया हरियाणा में आधारभूत संरचना को मिलेगा बढ़ावा, एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक में 523 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी 35 फुट की तलवार, शेषनाग और कृष्ण भगवान का झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र : डॉ. राजेश भाटिया राहुल गांधी को हरियाणा चुनाव आयोग का नोटिस, 10 दिन में रोल गड़बड़ी के दस्तावेज और हस्ताक्षरित बयान दें
रेसलर बबीता फोगाट ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना