Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव राव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

April 14, 2025 06:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर लघु सचिवालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए सौभाग्यशाली दिन है जो हम बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए उनके सपने को साकार करने में भागीदार बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के प्रख्यात शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे। बाबा साहेब ने हमेशा भारत देश के ग़रीबों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने पूरे भारत को संविधान सूत्र से जोड़कर देश की एकता और अखंडता को नई मज़बूती प्रदान की। भारत देश उनके इस अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए भारत के 2047 विजन पर केंद्रित होकर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है जिसे सभी मिलकर पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा देश भर में संविधान के अंगीकृत करने की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है,जिसके चलते वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बाबा साहेब समाज के प्रेरणास्त्रोत हैं। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जीवनभर समाज के उत्थान, विशेषकर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बाबा साहेब भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। उन्होंने एक समतामूलक, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संविधान का निर्माण किया जो देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 'समानता का अधिकार' और 'अस्पृश्यता का उन्मूलन' संविधान में शामिल करने का श्रेय भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को जाता है। बाबा साहेब ने खुद अनेक बाधाओं के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त की और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ बी.आर अम्बेडकर सभा हिसार के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा