हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल विश्वविद्यालय राई में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय हरियाणा, राई में आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए 491.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 371.20 करोड़ रुपये भवनों के निर्माण के लिए तथा 120 करोड़ रुपये खेल अवसंरचना के लिए है। विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है तथा कार्यान्वयन एजेंसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है।
खेल राज्य मंत्री आज हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान सदन की एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।