Saturday, March 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदनईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण कियाइजरायल ने तेहरान में खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर पर अटैक का वीडियो जारी कियाकांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी कियाईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुईयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाईएचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशनहरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
 
Haryana

चंडीगढ़ में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होगा ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026’

March 06, 2026 06:19 PM

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के तत्वावधान में कल 7 से 11 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में प्रथम "इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026" का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के न्यायिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ भाग लेंगे।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में भारत के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता और विवाद समाधान प्रणाली को मजबूत बनाना तथा इस क्षेत्र में संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 7 मार्च को शाम 5 बजे हयात रीजेंसी में आयोजित होगा। इस अवसर पर न्यायपालिका और कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ व्यक्तित्व मौजूद रहेंगे।

 

इसके अगले दिन 8 मार्च को सुबह 7 बजे एक वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा, जो सुखना लेक से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक निकाली जाएगी। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। वॉकाथॉन को भारत के मुख्य न्यायाधीश हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसी दिन सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट में सुबह 10 बजे विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि 9 मार्च को भी विभिन्न पैनल चर्चाएं होंगी , इनमें हाई कोर्ट में दोपहर बाद 4.15 बजे तथा ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास शाम 6 बजे आयोजित होंगी।  इसी प्रकार , 10 मार्च को सुबह 9.30 बजे  सीआईआई सेक्टर 31 में भी पैनल चर्चा होगी।

 

कार्यक्रम का समापन 11 मार्च को पैनल चर्चा के बाद सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित समापन समारोह के साथ होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी
गांव शाहपुर में ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी होगा स्थापित- अनिल विज खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम हरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
सदन में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता हेतु आज हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने नामांकन भरा