Saturday, March 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदनईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण कियाइजरायल ने तेहरान में खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर पर अटैक का वीडियो जारी कियाकांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी कियाईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुईयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाईएचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशनहरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
 
Haryana

गांव शाहपुर में ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी होगा स्थापित- अनिल विज

March 06, 2026 06:19 PM
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी को नई सौगात मिलने जा रही है जिसके तहत ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी इसी गांव में स्थापित किया जाएगा। 
 
 
उन्होंने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 
 
 
श्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी के गांव शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रूपए की राशि खर्च की जाएगी। 
 
 
परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। 
 
 
श्री विज ने बताया कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को ओर अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 
 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टैªेकिंग सिस्टम और बस अडडों पर बसों के आवागमन की स्थिति की जानकारी डिजीटल रूप में दर्शाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हुए है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी
चंडीगढ़ में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होगा ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026’ खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम हरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
सदन में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता हेतु आज हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने नामांकन भरा