Saturday, March 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदनईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण कियाइजरायल ने तेहरान में खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर पर अटैक का वीडियो जारी कियाकांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी कियाईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुईयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाईएचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशनहरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी

March 06, 2026 06:20 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक सहयोग तथा सिंगापुर की कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम और सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार पारदर्शी नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा में निवेश करने के लिए आने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी।

 

बैठक के दौरान गुरुग्राम में सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम का बिज़नेस सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में बिज़नेस सेंटर स्थापित होने से सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में अपने कार्यालय खोलने और निवेश करने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

 

इस अवसर पर सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंगापुर आने का आमंत्रण दिया। श्री मुखर्जी ने कहा कि सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फोरम के निवेशक सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के अवसरों को लेकर काफी उत्साहित हैं और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

 

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संत कबीर कुटीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया महामहिम का स्वागत एवं अभिनंदन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन चंडीगढ़ में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होगा ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026’ गांव शाहपुर में ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी होगा स्थापित- अनिल विज खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम हरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
सदन में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को दी विवाह की सालगिरह की बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा की सदस्यता हेतु आज हरियाणा से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने नामांकन भरा