Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की होगी मनमोहक प्रस्तुति

November 29, 2024 06:39 PM

कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य मंच पर द्रौपदी के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म अभिनेत्री पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मे आएंगी। इस फिल्म अभिनेत्री ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। अहम पहलू यह है कि फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और उनकी टीम के सदस्य 11 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं के समय महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति देंगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में रोजाना सायं 6:30 बजे होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के साथ जोड़ने और महाभारत के अहम यादगार लम्हों से रुबरु करवाने के विषय को लेकर सरकार की अनुमति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार किया गया है और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया गया है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं 6:30 बजे तंजानिया और हरियाणा के कलाकारों द्वारा कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही 7 दिसंबर को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व उनकी टीम द्वारा हमारे राम नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। यह नाटक विश्व प्रसिद्घ है और लोग हमारे राम नाटक को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते है, 8 दिसंबर को एनजेडसीसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को प्रसिद्घ कलाकार मनीषा द्वारा महाभारत पर आधारित रेत की कलाकृति की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को ही डा. कुमार विश्वास और अन्य कवियों का कवि सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सायं 6:30 बजे महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति होगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया