Thursday, October 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां • *हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी को दिया लाइसेंस रद्द* • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी • मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला • प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर • आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
Technology

बाइकर्स के लिए सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी जे3

April 02, 2016 01:58 PM

दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 पेश किया जिसकी कीमत 8,990 रुपए है। इसे विशेष रूप से भारत में मोटरसाइकल सवारों के लिए डिजाइन किया गया है।हैंडसेट में ‘एस बाइक मोड’ विशेषता है जिसे भारतीय टीम ने विकसित किया है। एक बार इसे एक्टिवेट करने के बाद कॉल करने वालों को स्वत: उत्तर मशीन ये यह सूचना मिल जाएगी कि संबंधित व्यक्ति मोटरसाइकल चल रहा है और कॉल का जवाब नहीं दे सकता।कॉल करने वाले को अगर बातचीत करना जरूरी है तो वह एक दबा सकता है। ऐसे में चालक को मोटरसाइकल रोक कर कॉल का जवाब देना होगा ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा कि हम जिम्मेदार तरीके से बाइक चलाने को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं और यह उसी का हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment