Thursday, July 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकतहरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दिल्ली में की मुलाकातहरियाणा कैबिनेट बैठक में 26 में से 22 एजेंडे पास,प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू, अग्निवीरों को 20 फीसदी रिजर्वेशन; EV खरीद पर 100% तक छूटप्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ — मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी विभागों को उपलब्ध मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठकमुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
Technology

लहरों पर बिजलीघर

September 01, 2018 05:46 AM

COURTESY NBT SEPT 1

ऑफ िद �ैक
लहरों पर बिजलीघर
चंद्रभूषण

 

रूस ने पहली बार पानी के जहाज की तरह ढले एक तैरते हुए परमाणु ऊर्जा संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू करके दुनिया में संभावनाओं और आशंकाओं के एक नए दौर का आगाज कर दिया है। अकेडमिक लोमोनोसोव नाम के इस पावर प्लांट से 70 मेगावाट बिजली पैदा की जा सकती है, जो एक छोटे भारतीय शहर की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि बिना किसी प्रदूषण या नाभिकीय कचरे के यह दिन-रात बिजली मुहैया कराता रहेगा। 12 साल की बिजली आपूर्ति भर को एटमी ईंधन इसमें है, जिसके चुकने पर यह रूस लौट जाएगा, जहां इसके कचरे का निपटान होगा और दोबारा ईंधन भरकर यह दुनिया में कहीं भी रवाना हो जाएगा। इसकी बिजली क्या भाव पड़ेगी, यह अभी नहीं बताया गया है, पर सौर, पवन और ज्वार ऊर्जा जैसे अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर, लगातार बदलती आपूर्ति वाले ग्रिड्स के लिए सतत सप्लाई वाले अकेडमिक लोमोनोसोव जैसे ऊर्जा संयंत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। सूचना है कि सूडान इसका पहला बिजली ग्राहक होने वाला है। समस्या इन संयंत्रों की संसार में कहीं भी फटाफट उपलब्धता से है। चीन ने ऐसे 20 संयंत्र अगले दो वर्षों में अपने तटीय-द्वीपीय इलाकों में तैनात करने की घोषणा की है, जिससे दक्षिणी चीन सागर का माहौल और गरमाने का खतरा पैदा हो गया है। कुछ खौफ सुरक्षा से भी जुड़ा है। कहा जा रहा है कि तटीय शहरों के पास खड़े ये 21 हजार टन वजनी जहाज किसी बड़ी सूनामी में शहर का काल बन जाएंगे

Have something to say? Post your comment