Wednesday, November 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित • हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर • 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना • हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक - • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकाऔर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास • अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी • सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा
Haryana

हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन

November 25, 2026 10:04 PM

हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 और नियम, 2025 के दायरे में शामिल की जाने वाली संस्थाओं की पात्रता का निर्धारण करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का पुनर्गठन किया है।

 

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह समिति अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत प्राधिकरण की परिभाषा में विभिन्न संस्थाओं को शामिल करने के लिए विशिष्ट एवं वस्तुनिष्ठ पात्रता मानदंड निर्धारित करेगी। इसके साथ ही, समिति अधिनियम के दायरे में आने के लिए पात्र संस्थाओं की प्रमाणित सूची भी तैयार करेगी।

 

पुनर्गठित समिति की अध्यक्षता वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे, जबकि संबंधित संगठन के प्रशासनिक सचिव समिति के सदस्य होंगे। मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त, महाधिवक्ता, हरियाणा का प्रतिनिधि, जो अतिरिक्त महाधिवक्ता से नीचे के पद का नहीं होगा, समिति में विधिक सदस्य के रूप में शामिल होगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि श्री पवन कुमार को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक - श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकाऔर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी
सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा
अम्बाला:बलदेव नगर के पंचायती गुरुद्वारा में लिफ्ट गिरने से एक महिला बुरी तरह से घायल हुई, रीढ़ की हड्डी टूटी, टाँग में फैक्चर
नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी