हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता दीप सैनी के पिता पूर्व सरपंच रणबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, चेयरमैन गुरनाम सैनी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।