Wednesday, November 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा • अम्बाला:बलदेव नगर के पंचायती गुरुद्वारा में लिफ्ट गिरने से एक महिला बुरी तरह से घायल हुई, रीढ़ की हड्डी टूटी, टाँग में फैक्चर • गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा • काशी में देव दीपावाली की हुई शुरूआत, घाटों पर दीप जलाना शुरू • पंजाब के मोगा में 8 दिसंबर को होगी एनडीए की पहली बड़ी रैली • वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी • काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे • 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सरकार से विमान भेजने की मांग
National

गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा

November 24, 2026 07:03 PM

गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में स्थापित हरियाणा स्टेट पवेलियन में चौथे दिन भी फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों का आगमन जारी रहा। मंगलवार को अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का दौरा किया और प्रदेश की फिल्म नीति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में रुचि दिखाई।

 

फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े आगंतुकों ने प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए उपलब्ध अवसरों, शूटिंग लोकेशनों तथा फिल्म निर्माताओं को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

हरियाणा पवेलियन के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध शूटिंग लोकेशनों और फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को हरियाणा में शूटिंग की संभावनाओं तथा अनुमति प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश को फिल्म निर्माण के एक आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए नए अवसर सृजित करना है।

Have something to say? Post your comment
More National News
काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी में देव दीपावली का भव्य उत्सव, आज 11 लाख दीयों और 2100 ड्रोन से सजेगा आसमान गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा: अमित शाह अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से समझौता नहीं करूंगा', निशांत कुमार का बयान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्व. काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
तत्काल न्यूज़ की बड़ी खबर,1 जनवरी से सिम नहीं तो नहीं चलेगा कोई भी कॉलिंग / मैसेजिंग ऐप असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना