Tuesday, November 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी • सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव
Haryana

समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता

November 17, 2026 06:34 PM

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचार सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं। उनके 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से इन महान विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यात्रा के स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां व्यापक स्तर पर सुनिश्चित करें, ताकि यह आयोजन सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश दे सके।

मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता करनाल स्थित भाजपा जिला कार्यालय 'कर्ण कमल' में जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों और मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र से करनाल पहुंचने वाली समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत, अभिनंदन और आयोजन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा केवल एक धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समतामूलक विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। संत रविदास जी महाराज ने अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त कर समानता एवं भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में जिले के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा का स्वागत पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ किया जाए, ताकि संत रविदास जी महाराज की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

बैठक के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बूथ समितियों के पुनर्गठन, शक्ति केंद्र प्रमुखों के सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से ही पार्टी की विचारधारा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवान दास कबीरपंथी और नगर निगम महापौर रेणु बाला गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान