Tuesday, November 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी • सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव
Haryana

असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय

November 17, 2026 06:30 PM

असम राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड  के उपाध्यक्ष श्री सिमंता दास एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने आज हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के मुख्यालय का दौरा किया।

इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह ग्रोहा, प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना दिसोदिया तथा निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान दोनों निगमों के प्रतिनिधियों के बीच अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लाभार्थियों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्वरोजगार, उद्यमिता विकास तथा नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त, ऋण वितरण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने, योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा वितरित ऋणों की समयबद्ध एवं प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा सकने वाली रणनीतियों पर भी दोनों पक्षों ने अपने अनुभव साझा किए।

दोनों निगमों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे की योजनाओं, कार्यप्रणाली एवं सफल प्रयासों से सीख लेते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान