Tuesday, November 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया • पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी • सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव
Haryana

सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव

November 17, 2026 06:29 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए जो परीक्षार्थी कंपार्टमेंट, Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं, वे 17 नवंबर, 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि ऐसे स्वयंपाठी परीक्षार्थी जो कंपार्टमेंट,Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं, वे सैकेण्डरी के लिए 1150  रूपये तथा सीनियर सैकेण्डरी के लिए 1200 रूपये एकमुश्त आवेदन शुल्क के साथ 17 नवंबर से 28 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 100 रूपये प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षार्थी को अलग से देय करना होगा।

 

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात परीक्षार्थी 100 रूपये विलंब शुल्क सहित 29 नवंबर से 05 दिसंबर तक, 300 रूपये विलंब शुल्क सहित 06 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तथा 1000 रूपये विलंब शुल्क सहित 13 से 18 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मार्च/जुलाई/सितंबर-2026 की परीक्षा में अपीयर हुए परीक्षार्थी जिनका  मुख्य परीक्षा परिणाम पास था लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, ऐसे परीक्षार्थी भी Additional Qualified श्रेणी में उपरोक्त तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

श्री धूपड़ ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म में केवल विवरण भरकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं किया जाता तथा उसी अधूरे पंजीकरण को ही सफल मान लिया जाता है,जबकि सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि ऑनलाइन आवेदन फार्म के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भी बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा होना। इसलिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, अन्तिम तिथि उपरांत कोई अतिरिक्त समय देय नहीं होगा।

 

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई आने पर परीक्षार्थी ई-मेल आई.डी. assec@bseh.org.in, assrs@bseh.org.in एवं हैल्पलाईन नं0 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान