Wednesday, November 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात • अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण • विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

November 04, 2026 02:37 PM
चंडीगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के माननीय राज्यपाल असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल को एसवीएसयू की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
मुलाकात के दौरान कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने राज्यपाल को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। युवाओं का रुझान पारंपरिक शिक्षा के बजाय कौशल आधारित व्यावहारिक शिक्षा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में हाल ही में शुरू किए गए नए रोजगारपरक और आधुनिक पाठ्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र से एसवीएसयू ने बी. फार्मा और डी. फार्मा में दाखिले दिए हैं। नर्सिंग और बैचलर इन फिजियोथेरेपी के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इन नए पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और उन्हें प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने माननीय राज्यपाल को निकट भविष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के परिसर का अवलोकन करने का आत्मीय निमंत्रण भी दिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों तथा प्रगति की सराहना की।
माननीय राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कुलगुरु के निमंत्रण और शुभकामनाओं को सहर्ष स्वीकार करते हुए एसवीएसयू परिवार को बधाई दी। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण
विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई
हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी
हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस समारोह में की शिरकत
पंचकूला सरकारी की 2 जेबीटी टीचर्स सस्पेंड, स्कूल में छोटी बच्ची को एक बच्चे ने बुरी तरह पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, बच्ची का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।