Tuesday, October 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम • हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ • हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला • वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग • तथ्यों को प्रोपेगैंडा से अलग करने की ज़रूरत • विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दो दिवसीय 12वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया भाग
Haryana

सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक : डॉ. अर्चना गुप्ता

October 27, 2026 06:17 PM

भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में ‘इंटरनेशनल रिलेशंस’ पुस्तक के तृतीय संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सिविल सेवा एवं राज्य सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी और अंतरराष्ट्रीय विषयों की समझ विकसित करने में मदद करेगी।

पुस्तक का लेखन हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईपीएस (सेवानिवृत्त) तथा फरीदाबाद के उप पुलिस आयुक्त डॉ. राजेश कुमार मोहन, आईपीएस ने किया है। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राजदूत सुब्रत भट्टाचार्जी, आईएफएस (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और समसामयिक विषयों को जानने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसी पुस्तकें विद्यार्थियों को विषय की गहराई समझने और व्यवस्थित ढंग से अध्ययन करने में सहायता करती हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर लक्ष्य हासिल कर सकें तथा भविष्य में देश की सेवा में योगदान दे सकें। डॉ. गुप्ता ने पुस्तक के लेखकों, विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों और आयोजकों को इस शैक्षणिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. दबिरु श्रीधर पटनायक, अंतरराष्ट्रीय मामलों के शिक्षाविदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। पुस्तक विमोचन के बाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला
हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला
वोट बचाओ, देश बचाओ’: चुनावी अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की कांग्रेस की मांग
मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' में किया शामिल सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा: राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत समानता, सहयोग और सामाजिक एकता के प्रतीक - विपुल गोयल करनाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आएंगे करनाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में होंगे शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने पहुंची करनाल 5 नवम्बर को पदयात्रा में शामिल होंगे केन्द्रीय गृह मंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कोर ग्रुप व जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक, डॉ अर्चना गुप्ता का बयान - 5 नवम्बर को सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की