Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति • हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित • जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Haryana

मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति

October 19, 2026 09:23 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों और माताओं के बेहतर पोषण व उत्तम स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अगस्त 2020 से सफलतापूर्वक संचालित 'मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' (MMDUY) राज्य में कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ लड़ाई में एक बेहद महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य 1 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करना है। इसके तहत प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रत्येक उत्पाद का वितरण सप्ताह में 2 दिन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस योजना के तहत दिए जाने वाले पौष्टिक आहार के विवरण की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने आगे बताया कि लाभार्थियों को विटामिन-ए  और डी-2 जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध 200 मिलीलीटर फोर्टिफाइड स्किम्ड मिल्क, 45 ग्राम का माइक्रोन्यूट्रिएंट इंस्टेंट खीर मिक्सचर तथा 30 ग्राम का प्रोटीन मिल्क बार प्रदान किया जा रहा है। यह उत्पाद बच्चों की दैनिक आवश्यकता के अनुसार प्रोटीन और कैलोरी की आपूर्ति करने में पूर्णतः सहायक हैं। 

  प्रवक्ता ने आगे स्पष्ट किया कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश के बच्चों में कम वजन और ठिगनापन (स्टंटिंग) की समस्या में तेजी से कमी आई है तथा कुपोषण व एनीमिया की रोकथाम में बड़ी सफलता मिली है। इसके साथ ही, इन पौष्टिक आहारों के वितरण से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि 'बेहतर पोषण, स्वस्थ बचपन, सशक्त हरियाणा' के विजन को साकार करते हुए राज्य के प्रत्येक बच्चे और माँ का सर्वांगीण स्वास्थ्य विकास सुनिश्चित किया जाए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित
जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त