Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति • हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित • जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Haryana

जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

October 19, 2026 09:19 PM

हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में जुटे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार देर शाम संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ संविधान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

विधान सभा अध्यक्ष ने संविधान पखवाड़ा के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए पंचकूला पहुंच माता मनसा देवी और त्रिलोकपुर पहुंच माता त्रिपुर बाला सुंदरी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रमों की सफलता और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़े का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत संविधान, संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम लोक सभा के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि सम्मेलन इसी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित
पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त