Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति • हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित • जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Haryana

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

October 19, 2026 09:22 PM

हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक धीरेंद्र खड़गटा (आईएएस) द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित संस्थानों को सरकार द्वारा संबंधित पाठ्यक्रमों एवं शैक्षणिक सत्रों के लिए निर्धारित व अधिसूचित फीस संरचना (शुल्क ढांचे) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 

 निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी संस्थान किसी भी छात्र या उनके माता-पिता/अभिभावक से सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित या अधिकृत राशि से अधिक किसी भी नाम या रूप में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्क, शुल्क-अंश, जमा या अन्य राशि की मांग, संग्रह या वसूली नहीं करेगा।

 

निदेशालय द्वारा सभी संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित फीस संरचना को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही छात्र से ली गई प्रत्येक राशि के लिए उचित रसीद जारी करना और वसूल किए गए सभी शुल्कों का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखना अनिवार्य किया गया है।

 

 उन्होंने निर्देशों में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित शुल्क संरचना से बचने या उसे घुमा-फिराकर लागू करने के लिए किसी अन्य नाम या व्यवस्था के तहत कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी भी अनाधिकृत राशि के भुगतान के लिए दबाव, उत्पीड़न या किसी अन्य अनुचित व्यवहार का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए।

 

निदेशालय ने यह साफ कर दिया है कि निर्धारित शुल्क संरचना का उल्लंघन या इसमें किसी भी प्रकार का विचलन पाए जाने पर इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामले में दोषी पाए जाने वाले संस्थान के खिलाफ लागू कानूनों, नियमों, विनियमों और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों व निर्देशों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित
जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त