हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उनके टेस्ट चल रहे हैं। उनके PA वीपी धारीवाल का कहना है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है।
डॉक्टर्स की टीम उन्हें लगातार आब्जर्व कर रही है। डॉक्टरों ने उनकी MRI भी कराई है। अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल नहीं हुए थे, मगर उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा वहां गए थेभूपेंद्र सिंह हुड्डा को जब घर पर चक्कर आए तो परिवार के लोग घबरा गए। परिजन तुरंत उन्हें एम्स लेकर पहुंचे, जहां भूपेंद्र हुड्डा को भर्ती किया गया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि हुड्डा कब तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका रूटीन चेकअप भी चल रहा है। अभी वे पूरी तरह स्वस्थ है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण भर्ती हुए
फरवरी 2023 में भूपेंद्र सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और सर्वाइकल की शिकायत थी। इलाज के दौरान उनके कई टेस्ट किए गए। तब पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जानने पहुंचे थे। अगले दिन ट्वीट कर उन्होंने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी।।