Monday, October 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा • हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन
Haryana

जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी

October 12, 2026 07:16 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है। 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की बजट घोषणा के क्रम में यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला नूंह के अंतर्गत मानौत, खानपुर घाटी, झारपुरी, सलम्बा, बादली, गुरनावट, पापड़ा और रायपुरी गांवों में इन नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन सभी चयनित गांवों की ग्राम पंचायतों द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और संचालन हेतु निःशुल्क भूमि व अस्थाई भवन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पास कर पहले की सहमति दे दी गई है।

 

इसके अलावा, जी.आई.एस. मैपिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि ये सभी प्रस्तावित स्थल जनसंख्या के मानदंडों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करते हैं।  

 

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ जाएगा और मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरियां तय नहीं करनी पड़ेंगी।

 

आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम नूंह जिले के दूरदराज के गांवों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के समीप ही उच्च कोटि की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के पत्रकारों को जल्दी मिलेगी कैश लेस हैल्थ सुविधा : नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले