Monday, October 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज • महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज • हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह • जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी • हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा • प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा • हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन
Haryana

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही है वर्तमान सरकार : ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

October 12, 2026 07:17 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती का दिन केवल मनाने का नहीं बल्कि उनके सिद्धांतों को अपनाने का दिन है। सारा समाज उनके सिद्धांत अपनाए, जहां भी, कोई भी, किसी भी पार्टी की सरकार हो, वो महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को पढ़कर सरकारें चलाए जिससे हमारा देश सूर्य की तरह चमक जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चल रही है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनजीवन का परिदृश्य बदला है। 

श्री विज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रात्रि अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित भजन संध्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री  ने कहा कि  महाराजा अग्रसेन जी ने जो संदेश इस संसार को दिया उसके आधार पर ही आज सभी जगह पर सरकारें बनाई जाती है जिन्हें सोशल वेलफेयर सरकारें कहा जाता है। यह सिद्धांत आज से हजारों साल पहले महाराजा अग्रसेन जी ने स्थापित किया था, वो अच्छे शासक भी थे, समाज शास्त्री और अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने जो सिद्धांत बनाए कि “हमारी नगरी में जो आएगा उसे एक ईंट और एक रुपया देंगे”, ईंट अपना आशियाना बनाने और रुपया कारोबार स्थापित करने के लिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कई बड़े काम करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के संदेश को सार्थक किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अन्नदाता के एक-एक दाने को एमएसपी पर खरीदने के लिए किये गए हैं पुख्ता प्रबंध : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारियां तेज हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी हरियाणा ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सम्मान को भी प्राथमिकता दे रही: रणबीर गंगवा हरियाणा में औद्योगिक निवेश से खुल रहे विकास व रोजगार के नए द्वार, आईएमटी बन रहे विकास के नए इंजन आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स निर्माण हेतु गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में राज्य सरकार द्वारा 60.16 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के पत्रकारों को जल्दी मिलेगी कैश लेस हैल्थ सुविधा : नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले