Tuesday, September 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• महिला शक्ति को संगठन की ताकत बनाकर घर-घर पहुंचाएंगे सेवा और सुशासन का संदेश : नायब सैनी • 30 सितंबर को रिटायर होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता • गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर • हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री • गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित • कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा • खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री • 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण
Haryana

महिला शक्ति को संगठन की ताकत बनाकर घर-घर पहुंचाएंगे सेवा और सुशासन का संदेश : नायब सैनी

September 29, 2026 06:16 PM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि माताएं-बहनें समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। वे परिवार के साथ आने वाली पीढ़ियों के संस्कार और भविष्य का निर्माण करती हैं। महिला शक्ति की सामाजिक और संगठनात्मक भागीदारी को और मजबूत करते हुए सेवा और सुशासन का संदेश घर-घर पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
 
मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूप कुमारी चौधरी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा को दायित्व ग्रहण करवाया।
 
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के रूप में रिचा पाहवा का संगठनात्मक अनुभव नई जिम्मेदारी में उनकी ताकत बनेगा। महिला मोर्चा की भूमिका केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं, बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाना भी है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश में 2.50 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और 6.30 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। महिला उद्यमिता, पिंक कैब और नमो ड्रोन दीदी जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा की पहुंच हर चूल्हे और हर घर तक होनी चाहिए। महिला कार्यकर्ता परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, हर घर जल और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। हरियाणा में भी बेटियों के प्रति सोच बदली है और महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
 
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की दैनिक कठिनाइयों को समझते हुए हर घर शौचालय, जन धन खाता और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का आत्मबल बढ़ाया है।
 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।
 
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, जवाहर सैनी, उत्तराखंड के संगठन महामंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, वेद फुल्ला, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रोजी मलिक आनंद, प्रतिभा सुमन व सुमन डांगी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक टीना बैंटिक, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव दीपिका, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया और ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
30 सितंबर को रिटायर होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता
गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा
खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री
138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार
3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी