अंबाला में आयोजित मैराथन में मुख्यमंत्री का संबोधन*
आप सभी ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर मुझे हो रही है अत्यंत प्रसन्नता- मुख्यमंत्री
आप हजारों युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण की अंबाला ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई करने का लिया संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री
आज ही पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान किया गया शुरू
प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं पर किया भरोसा- मुख्यमंत्री
उनका विश्वास की भारत के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार
आज का भारत उनके कुशल नेतृत्व में अपने युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने का दे रहा है अवसर
आज की नमो मैराथन दौड़ का एक संदेश नशे के खिलाफ जागरूकता भी है- मुख्यमंत्री
यह दौड़ जन जागरण की एक ऐसी यात्रा होगी जिसकी गूंज पूरे हरियाणा में सुनाई देगी
हमारी सरकार ने नशे को हरियाणा के परिवारों के दर्द और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा- मुख्यमंत्री
नशे के विरुद्ध कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास, चारों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था की तैयार- मुख्यमंत्री
सेवा संकल्प अभियान का मूल भाव भी यही कि हम केवल अपने लिए ना जिए बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी कुछ करें
नशा मुक्ति हरियाणा नमो मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं