Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्रीहरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजीस्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्रीअभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
Haryana

आशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा

September 16, 2026 06:38 PM

प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में ‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रमुख पर्यटन परिसरों एवं चयनित पर्यटन स्थलों के साथ सहकारिता विभाग की प्रमुख संस्थाओं, विरासत एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश की जेलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।

 

सेवा संकल्प अभियान को लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रदेशवासियों से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहा यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी से सेवा के इस संकल्प को और मजबूत बनाए।

 

उन्होंने कहा कि ‘एक दीया–एक आशीर्वाद’ की भावना के साथ प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीया सेवा, संकल्प, सकारात्मकता तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना का प्रतीक बनेगा। इस पहल से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं, सहकारी संस्थानों में सदस्यों एवं कर्मचारियों तथा जेल परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।

 

मोदी का मूल मंत्र जनसेवा, योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव

 

डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र जनसेवा रहा है। इसी भावना के साथ केंद्र सरकार ने ऐसी नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कोविड काल में वैक्सीन निर्माण को भारत की आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताते हुए लखपति दीदी जैसी योजनाओं, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तथा विदेश नीति का भी उल्लेख किया।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अपने घरों एवं संस्थानों में दीया प्रज्वलित कर प्रत्येक व्यक्ति इस मुहिम में सहभागी बन सकता है।

 

‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ की दिखेगी झलक

 

पर्यटन विभाग द्वारा अभियान के तहत ‘सेवा के 25 वर्ष–हरियाणा पर्यटन की नई उड़ान’ थीम पर प्रमुख पर्यटन परिसरों में फोटो एवं डिजिटल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हरियाणा के पर्यटन विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले, कुरुक्षेत्र-ज्योतिसर, पिंजौर, मोरनी, धोसी पहाड़ी तथा फार्म एवं ग्रामीण पर्यटन की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

डॉ. अरविंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं तथा कार्यक्रमों का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पर्यटन, सहकारिता, कारागार और विरासत विभाग अपने-अपने स्तर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ता
प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी स्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्री अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा में "दिव्यांग पेंशन योजना" में प्रार्थी को हर माह शामिल करने का है प्रावधान - कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत; काउंसलिंग, मानसिक परेशानी की शुरुआती पहचान और 24x7 टेली-मानस सहायता पर जोर हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद
यूपी में पत्रकारों के लिए 42 लाख मंजूर, हरियाणा में कैशलेस उपचार सुविधा जल्द लागू होने की उम्मीद: धरणी