Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्रीहरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजीस्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्रीअभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री

September 16, 2026 06:37 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। उन्होंने  ने कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ते का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी अब तक 18 बार हरियाणा आ चुके हैं और इन दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस विशेष अवसर पर प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी के साथ प्रधानमंत्री की सेवा-यात्रा के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आगामी 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके 25 वर्षों की जनसेवा को हमारा नमन होगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ता
आशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी स्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्री अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा में "दिव्यांग पेंशन योजना" में प्रार्थी को हर माह शामिल करने का है प्रावधान - कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत; काउंसलिंग, मानसिक परेशानी की शुरुआती पहचान और 24x7 टेली-मानस सहायता पर जोर हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद
यूपी में पत्रकारों के लिए 42 लाख मंजूर, हरियाणा में कैशलेस उपचार सुविधा जल्द लागू होने की उम्मीद: धरणी