Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ताहरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीआशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्माप्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्रीहरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजीस्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्रीअभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
Haryana

सवा करोड़ दीये जलाकर हरियाणा देगा पीएम मोदी को आशीर्वाद : डॉ. अर्चना गुप्ता

September 16, 2026 06:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर  हरियाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हरियाणा में सेवा, सुशासन और विकास के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद समर्पित किया जाएगा। सरकार, भाजपा संगठन और प्रदेश के कोने-कोने के सामाजिक, धार्मिक संगठनों की भागीदारी से सवा करोड़ 'आशीर्वाद  का दिया' से प्रदेशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन आशीर्वाद देंगे।

सेवा संकल्प अभियान के आगाज और तैयारियों पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अभियान को जनांदोलन के तौर पर घर-घर पहुंचाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, भाजपा संगठन और आम जनमानस के समन्वय एवं भागीदारी के साथ 17 सितंबर की शाम छह बजे से शाम 7 बजे के मध्य हरियाणा में सवा करोड़ ‘आशीर्वाद के दिए’ जलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने 30-30 हजार दीप जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 300 ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वे स्वयं कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर इस प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों की भागीदारी से बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सेवा और विकास के प्रति संकल्प का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

बॉक्स
विकास की तस्वीर भी दिखाएगा ‘आशीर्वाद का दिया’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में किए गए बड़े विकास कार्यों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की विभिन्न ऐतिहासिक विकास कार्यों पर रात्रि प्रकाश और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, नांगल चौधरी मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, एम्स रेवाड़ी, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर, मानेसर इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, हिसार एयरपोर्ट, रेवाड़ी-मदार वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, एनसीआर ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, पानीपत रिफाइनरी विस्तार, फरीदाबाद मेट्रो कनेक्टिविटी और नेशनल हाईवे-44 प्रमुख हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब परिवारों को भी 80 लाख दीप उपलब्ध करवाए जा चुके हैं, ताकि सेवा संकल्प अभियान की रोशनी प्रदेश के हर घर तक पहुंचे। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन को साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ को प्रत्येक बूथ तक जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की धरती से जलने वाला प्रत्येक ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ज्योति बनेगा।

भूपेश्वर दयाल, मीडिया प्रमुख  हरियाणा भाजपा

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आशीर्वाद के दीयों’ से जगमग होंगे पर्यटन, सहकारिता, विरासत स्थल और जेल परिसर : डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेशभर में आज दिखेगा सेवा का संकल्प, होंगे अनेक जन कल्याणकारी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को करेगा नमन हरियाणा-मुख्यमंत्री हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी स्वस्थ नागरिक ही 'विकसित भारत' का सपना साकार कर सकते हैं - स्वास्थ्य मंत्री अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से होता है बच्चों का समग्र विकास– राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा में "दिव्यांग पेंशन योजना" में प्रार्थी को हर माह शामिल करने का है प्रावधान - कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को किया जा रहा है और मजबूत; काउंसलिंग, मानसिक परेशानी की शुरुआती पहचान और 24x7 टेली-मानस सहायता पर जोर हरियाणा में एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद
यूपी में पत्रकारों के लिए 42 लाख मंजूर, हरियाणा में कैशलेस उपचार सुविधा जल्द लागू होने की उम्मीद: धरणी