Monday, September 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुतिसोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारीहरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफलयूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थीउद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
Haryana

पलवल में खेल सुविधाओं को नई उड़ान, सिंथेटिक कोर्ट से बढ़ा खिलाडिय़ों का हौसला

September 14, 2026 06:39 PM

पलवल में खेल सुविधाओं को आधुनिक एवं बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में गत देर सांय जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने किया।

 

 यह बहुउपयोगी सिंथेटिक कोर्ट टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल के अभ्यास एवं मुकाबलों के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा। इससे जिले के खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध होगी।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कोर्ट का निरीक्षण करने के साथ खिलाडिय़ों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक राम मेहर सिंह भी मौजूद रहे। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाडिय़ों को केवल मैदान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से युक्त बेहतर खेल वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

 

इसके बाद खेल मंत्री ने पलवल के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम में सिंथेटिक कोर्ट तैयार किया गया है तथा इसे साउंड प्रूफ और वातानुकूलित बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने गंभीरता से लेते हुए खेल विभाग के निदेशक को उन्हें तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए तथा खिलाडिय़ों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। स्टेडियम की सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

खेल राज्य मंत्री ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वयं उनके साथ टेनिस और नेटबॉल खेला। उन्होंने खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पलवल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर मंच, आधुनिक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी हरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफल यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान