Tuesday, August 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मानूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरीमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजितउप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणाविद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडासावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चनाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
Haryana

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मा

August 03, 2026 10:48 PM

Vvvहरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं परिजनों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर एक बार फिर विश्व मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

 

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सात स्वर्ण पदकों समेत ग्यारह पदक जीतना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दुनिया के बड़े खेल मंच पर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में हरियाणा की बेटियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल पदक जीते, बल्कि प्रदेश की बेटियों के सामने नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि बेटियों को अवसर और उचित मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। खेलो इंडिया जैसी पहल और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि केवल पदकों की संख्या नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की खेल प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। गांवों और छोटे शहरों से निकलकर खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर प्रतिभाशाली युवा को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश का तिरंगा ऊंचा करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजित
उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने का किया है काम देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ, देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल