Monday, August 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मानूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरीमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजितउप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणाविद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडासावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चनाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
Haryana

विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

August 03, 2026 10:44 PM

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सहूलियत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष  की जारी केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के कार्यक्रम में संशोधन कर तिथियों को आगे बढ़ाया गया है, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (07 मई से 12 जुलाई 2026) के दौरान कुल 1,47,413 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जो कि केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि हरियाणा के युवाओं का राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों पर अटूट विश्वास है।

उन्होंने बताया कि छात्रों व महाविद्यालयों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त, 2026 कर दी गई है।

द्वितीय मेरिट सूची (फाइनल

4 अगस्त, 2026 को जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 4 से 7 अगस्त, 2026 तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे।

फिजिकल काउंसलिंग: शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए 8 अगस्त, 2026 को महाविद्यालय स्तर पर प्रथम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित होगी।

 

उन्होंने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए थे या अपने फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 9 अगस्त, 2026 को प्रवेश पोर्टल ( पुनः खोला जाएगा।

 

10 से 16 अगस्त, 2026: मात्र 100 रुपये विलंब शुल्क  के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।

17 से 23 अगस्त, 2026: 100 रुपये एकमुश्त + 100 रुपये प्रतिदिन के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

शिक्षा मंत्री ने सभी राजकीय, अनुदानित (एडिड) और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस संशोधित कार्यक्रम का अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

श्री ढांडा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मा नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजित
उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने का किया है काम देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ, देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल