Monday, August 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मानूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरीमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजितउप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणाविद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडासावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चनाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
Haryana

उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी : श्रम मंत्री अनिल विज

August 03, 2026 10:46 PM

हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रमिकों, उद्योगों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे श्रम विभाग की सेवाएं लोगों के और अधिक निकट पहुंच सकेंगी।


श्री विज ने बताया कि वर्तमान में  साहा औद्योगिक क्षेत्र, अंबाला छावनी के साइंस इंडस्ट्री क्षेत्र सहित जिले के अनेक हिस्सों में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इन उद्योगों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें अपनी श्रम संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय, पंचकूला जाना पड़ता था। इससे श्रमिकों के समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी तथा उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता था।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला के कार्यक्षेत्र में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर तथा पंचकूला जिलों के सहायक श्रम आयुक्तों के कार्यालय आते हैं। इनमें से कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से पंचकूला की दूरी अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि अंबाला भौगोलिक दृष्टि से इन सभी जिलों के लिए अधिक सुविधाजनक एवं केंद्रीय स्थान पर स्थित है। साथ ही, पंचकूला भी अंबाला से अधिक दूर नहीं है। ऐसे में कार्यालय को अंबाला छावनी स्थानांतरित किए जाने से चारों जिलों के श्रमिकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी।


श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि इस निर्णय से विशेष रूप से अंबाला जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों एवं उद्योग प्रबंधन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे श्रम विवादों के निस्तारण, श्रम कानूनों के क्रियान्वयन तथा विभागीय कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।


उन्होंने बताया कि उप-श्रम आयुक्त का यह कार्यालय पहले से ही सरकार द्वारा स्वीकृत एवं सृजित कार्यालय है, इसलिए इसे पंचकूला से अंबाला छावनी स्थानांतरित करने के लिए न तो किसी नए पद के सृजन की आवश्यकता होगी और न ही राज्य सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम, 11 पदकों से दुनिया में गूंजा प्रदेश का नाम : डॉ. अरविंद शर्मा नूंह के गांव दादू में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारनौल 2041, नारायणगढ़ 2031, पानीपत 2041 तथा कुरुक्षेत्र 2041 के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार विमर्श तथा अनुमोदन के लिए एसएलसी की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बढ़ी तिथियां, 9 अगस्त को फिर खुलेगा एडमिशन पोर्टल: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, हरियाणा लोकभवन में हुई शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाने का किया है काम देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ, देश के लिए 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते, देश के लिए हमारे खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल