Saturday, August 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयलएक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बरालानशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोषहरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रमपौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल

August 01, 2026 05:42 PM

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश से जाना जाता था, लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों से भी जाना जाता है। हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों का खेलों में विश्व स्तर पर डंका बजा है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खेलों के लिए एक अनुकूल इको सिस्टम बना है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बोल रहे थे।

 

इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन में लगाए गए स्पोर्टस स्टार की तस्वीरों और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा पैवेलियन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और कोच पहुंचे। खेल और खिलाड़ी हरियाणा की उपलब्धि हैं, ऐसे में हरियाणा से जुड़ी खेल नीति और खेल उपलब्धियों के बारे में लोगों ने जाना, यह बेहद सराहनीय है।

 

मेडल लेकर आने में हम नंबर वन

 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा देश में महज 2 प्रतिशत है, लेकिन मेडल लेकर आने में हम नंबर वन हैं। इसके पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच और हरियाणा प्रदेश की खेल नीति का अहम योगदान है। प्रदेश की खेल नीति खेल और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका युवा खिलाड़ी लाभ उठा रहे हैं।

 

खिलाड़ी मेडल लाने पर रखें फोकससरकार उनके साथ है

 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस होकर मेडल लाने पर ध्यान दें। सरकार उनके साथ है, हर सुविधा दी जाएगी, फिर चाहे स्टेडियम बनाने की बात हो, पुरस्कार देने की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर या स्पोर्टस इक्यूपमेंट की बात हो। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी कामनवेल्थ गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधाएं दी हैं, खिलाड़ी दिल से खेलें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।

 

इस मौके पर खेल विभाग के रोहतक मंडल की उपनिदेशक सुनीता खत्री, सोनीपत के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खेल विभाग के कोच और अन्य अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बराला नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष हरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रम पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहे