Saturday, August 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयलएक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बरालानशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोषहरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रमपौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

नशे के खिलाफ हर युवा बने बदलाव का वाहक, दस लोगों को नशामुक्ति अभियान से जोड़े - राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

August 01, 2026 05:41 PM

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने तथा समाज से इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक युवा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से जुड़ने के लिए दस अन्य लोगों को प्रेरित करे तो यह संकल्प एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

 

राज्यपाल आज पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित "नशे के खिलाफ जंग" विषय  पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद रही

 

सम्मेलन को युवाओं के लिए आशा और निराशा के बीच सही मार्ग चुनने का संदेश बताते हुए प्रो. घोष ने कहा कि एक रास्ता स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सफलता की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा रास्ता नशे की लत, बिखरते परिवारों और टूटते सपनों की ओर। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश का युवा जीवन, उद्देश्य और प्रगति का मार्ग अपनाएगा तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का अग्रदूत बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जन-जागरूकता के एक व्यापक अभियान की शुरुआत है, जिसका संदेश पंजाब से कहीं आगे तक जायेगा। 

 

राज्यपाल ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि जब युवा बड़े सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं, तो देश की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या युवाओं की ऊर्जा और सपनों पर सीधा प्रहार कर कमजोर बनाती है, परिवारों को तोड़ती है और समाज की बुनियाद को खोखला करती है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवारों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

 

युवाओं से पढ़ाई का दबाव, बेरोजगारी और अकेलेपन जैसी चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का आह्वान करते हुए प्रो. घोष ने कहा कि नशा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, संवाद, उचित मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही जीवन की चुनौतियों का वास्तविक समाधान हैं।

 

उन्होंने माता-पिता और अभिभावकों से भी अपने बच्चों को केवल सुविधाएं ही नहीं, बल्कि समय, विश्वास और अपनापन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुला संवाद, समय पर मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग अनेक युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के शिकार लोगों को तिरस्कार नहीं, बल्कि सहानुभूति, उपचार और पुनर्वास की आवश्यकता है।

 

*प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए विकास के व्यापक अवसरनशे जैसी बुराई के लिए कोई स्थान नहीं*

 

केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में फिट इंडिया, खेलो इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा विकसित भारत-2047 जैसे कार्यक्रम युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब युवाओं के सामने विकास और प्रगति के इतने व्यापक अवसर मौजूद हैं, तब नशे जैसी सामाजिक बुराई के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

 

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी प्रकार पंजाब के युवाओं ने भी खेल जगत में देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र का युवा भी अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर नशे के खिलाफ इस लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

सम्मेलन में राजीव गाँधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ पटियाला के कुलपति प्रो जय एस सिंह, कई अन्य विश्वविधलायों के कुलपति एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महेंद्रगढ़ को मिली 4 नई एएलएस एंबुलेंस की सौगात, अब रास्ते में ही मिलेगा आईसीयू जैसा उपचार- मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर खेलों में बजा है डंका- मंत्री विपुल गोयल एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सक्रिय भूमिका: सुभाष बराला हरियाणा सरकार का बड़ा निर्णय: प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रम पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहे