Friday, November 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई • सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा! • हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्व. काशी बाई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित • विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री • हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं
Punjab

पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 26, 2026 07:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी हुई है, पास हुए युवाओं के नाम अजीबोग़रीब हैं। इसके साथ ही अन्य प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई है। यही नहीं चार दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा आयोजित फार्मेसी का पेपर भी लीक हुआ है जो कि आप पार्टी की सरकार का प्रतिभावान युवाओं के साथ धोखा है।

 

श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर एवं एम्बुलेंस के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला, राज्यसभा सांसद श्री अशोक मित्तल, संत गुरचरण सिंह पांडवा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक "सांपला फाउंडेशन" तथा "नव्या हेल्पिंग हैंड्स" की सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सेवा को अपना मिशन बनाया है। समाज में ऐसे संगठनों की संख्या जितनी बढ़ेगी, हमारा देश उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने मासूम बेटी नव्या को असमय खो देने की गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए उनके परिवार द्वारा उसकी याद में की जा रही सेवा की विराट साधना को नमन किया।

 

उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त की कोई फैक्टरी नहीं होती। इसे किसी मशीन में तैयार नहीं किया जा सकता। विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन रक्त का निर्माण केवल मानव शरीर में होता है। जरूरतमंद तक यह तभी पहुंचता है, जब कोई रक्तदान करता है। 

 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है। सेवा और बलिदान की धरती है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का त्याग, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की वीरता और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान हमें सिखाता है कि जीवन की महानता उसके उ‌द्देश्य में होती है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने "कारगिल विजय दिवस" पर उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया, भारत माता की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपना रक्त देकर राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा की और आज हमारे रक्तदाता अपना रक्त देकर मानव जीवन की रक्षा करने का संकल्प ले रहे हैं। एक ओर राष्ट्ररक्षा का अदम्य साहस है, दूसरी ओर जीवनरक्षा की अनुपम करुणा है। दोनों के मूल में त्याग है, कर्तव्य है और अपने से पहले दूसरों को रखने की महान भावना है।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा नशा के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को मैराथन एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है , क्योंकि अगर एक युवा नशा करता है तो उसके परिवार पर प्रतिकूल असर पड़ता है और गरीबी के दलदल में धंसता चला जाता है। उन्होंने सरकार द्वारा हरियाणा में चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख अस्सी हजार रूपये तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को मात्र 500 रूपये में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है , लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिला को 2100 रूपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को बिना पर्ची खर्ची मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। दो दिन पहले जो जेबीटी अध्यापकों का परीक्षा परिणाम आया है उसमें 1500 युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी वर्ग केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश हैं।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल
पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया
जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं
हरियाणा विकास, रोजगार और जनकल्याण में आगे बढ़ रहा, पंजाब को भी चाहिए पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पंजाब: जलालाबाद पुलिस स्टेशन में धमाका, वजह अभी साफ नहीं पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी