Monday, August 31, 2026
Follow us on
Chandigarh

बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड

July 14, 2026 05:44 PM

चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के डॉयरेक्टर हायर एजुकेशन की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में सेंट्रलाइज्ड दाखिले की प्रक्रिया के तहत जारी सोमवार को जारी पहली मेरिट सूची में सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। कॉमर्स, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कोर्सों में कॉलेज मेधावी विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभरा है। इन कोर्सों में कॉलेज की कट-ऑफ क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में सबसे ऊंची रही।
जनरल कैटेगरी में बी.कॉम की कट-ऑफ 105.60 परसेंटाइल, बीबीए की 97.15 परसेंटाइल और बीसीए की 98.40 परसेंटाइल दर्ज की गई। इन आंकड़ों के साथ जीजीडीएसडी कॉलेज एक बार फिर क्षेत्र के सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी कॉलेजों में शामिल हो गया है। वहीं, यूटी पूल के तहत भी कॉलेज की कट-ऑफ बेहद प्रतिस्पर्धी रही। बी.कॉम के लिए 100.60 परसेंटाइल, बीबीए के लिए 88.94 परसेंटाइल और बीसीए के लिए 81.20 परसेंटाइल कट-ऑफ दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण जीजीडीएसडी कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में मिला शानदार प्रतिसाद विद्यार्थियों और अभिभावकों के संस्थान पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जीजीडीएसडी कॉलेज वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों, अत्याधुनिक अधोसंरचना, शोध एवं नवाचार के अवसर, उद्योग जगत से मजबूत साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक अनुभव तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उत्कृष्ट वातावरण उपलब्ध कराता रहा है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थी इस संस्थान को अपनी पहली पसंद के रूप में चुनते हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसके तहत बहुविषयक शिक्षा, मूल्यवर्धित पाठ्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल तथा उद्योगों, गैर-सरकारी संगठनों और पूर्व विद्यार्थियों के साथ मजबूत सहयोग स्थापित किया गया है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता और व्यावसायिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके कारण जीजीडीएसडी कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय बनकर लगातार मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनका संस्थान में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जीजीडीएसडी कॉलेज विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, नवाचार की सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज का समग्र शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री
चंडीगढ़ में मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास घेरा, 2 दिन पहले AAP के करीबी के घर से ₹500 के नोट उड़े थे