Tuesday, July 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारीप्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा
Haryana

डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

July 14, 2026 05:43 PM

डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में शैक्षणिक सत्र 2026-31 में  बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) एवं बी.बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए 15 से 20 जुलाई, 2026 तक ‘दीक्षारंभ‘ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) देविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में होगा।
कुलपति प्रो. (डॉ.) देविन्द्र सिंह ने बताया कि दीक्षारंभ केवल नए विद्यार्थियों का स्वागत करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उनके शैक्षणिक जीवन की एक नई शुरुआत है। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली, नियमों, सुविधाओं और गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही उन्हें सर्वाेच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों, प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मिलने और उनके अनुभव सुनने का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य की बेहतर दिशा तय करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि पहली बार 15 - 16 जुलाई, 2026 को लोक विधि पर प्रथम संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन जॉर्जिया स्टेट विश्वविद्यालय, अटलांटा (संयुक्त राज्य अमेरिका) के सहयोग से आयोजित होगा। सम्मेलन में भारत और विदेशों से प्रसिद्ध प्राध्यापक, शोधकर्ता, विधि विशेषज्ञ और लोक नीति के जानकार भाग लेंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. चार्ल्स हैंकला, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक एवं जॉर्जिया स्टेट विश्वविद्यालय के लोक वित्त अनुसंधान प्रकोष्ठ के सह-निदेशक होंगे।
कुलपति ने कहा कि नए विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एक साथ आयोजन विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इससे विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के पहले ही सप्ताह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों से सीखने और संवाद करने का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का विश्वास है कि ये दोनों आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व और दृष्टिकोण को समृद्ध करेंगे तथा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री
सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को री-डिजाइन, री-इमेजिन और री-इन्वेस्ट सिद्धांत पर दिया नया आकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी