Tuesday, July 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारीप्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा
Haryana

महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज

July 14, 2026 05:41 PM

हरियाणा सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के गांव डोंगरा अहीर में नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आगामी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

 

 हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डोंगरा अहीर और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा काफी समय से यहां एक नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की इस बेहद जरूरी और वाजिब मांग को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने इसे तुरंत मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के खुलने से न केवल डोंगरा अहीर बल्कि महेंद्रगढ़ जिले के दर्जनों गांवों की बेटियों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। अब ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को नर्सिंग जैसे सम्मानजनक और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने के लिए अपने घर से दूर बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में ही रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

 

 स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र की बेटियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खुलेंगे, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बन सकेंगी। इसके साथ ही, इस कॉलेज की स्थापना से पूरे क्षेत्र के चिकित्सा ढांचे को भी मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। विभाग को इस संबंध में जल्द से जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री
सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को री-डिजाइन, री-इमेजिन और री-इन्वेस्ट सिद्धांत पर दिया नया आकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी