Wednesday, July 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आइकिया इंडिया के सीईओ ने की मुलाकातप्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीडॉ. सुमिता मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग को सभी पात्र परियोजनाओं में सुलभता मानदंडों को शामिल करने के दिए निर्देशचंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्मबरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्तावहरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे जींद का दौरा,जींद से सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवानाहरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक कुमार मित्तल की सेवा केंद्र सरकार को सौंपी
Haryana

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

July 08, 2026 10:20 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित अपना विकल्प/अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

 

ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी से प्राप्त पत्र के बाद जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहमति प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय को समय पर भेजा जा सके।

 

चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।

 

अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंसधारी को हस्तांतरित किया जाएगा।

 

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में अंडरटेकिंग फॉर्म प्राप्त कर समय पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी को भेजे जाएं।

 

हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जुलाई, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आइकिया इंडिया के सीईओ ने की मुलाकात
प्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
डॉ. सुमिता मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग को सभी पात्र परियोजनाओं में सुलभता मानदंडों को शामिल करने के दिए निर्देश बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे जींद का दौरा,जींद से सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक कुमार मित्तल की सेवा केंद्र सरकार को सौंपी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव एचटेट परीक्षा-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध