Wednesday, July 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आइकिया इंडिया के सीईओ ने की मुलाकातप्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीडॉ. सुमिता मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग को सभी पात्र परियोजनाओं में सुलभता मानदंडों को शामिल करने के दिए निर्देशचंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्मबरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्तावहरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे जींद का दौरा,जींद से सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवानाहरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक कुमार मित्तल की सेवा केंद्र सरकार को सौंपी
Haryana

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

July 08, 2026 10:19 PM

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने हिसार के बरवाला में नया सरकारी पशु चिकित्सालय स्थापित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बरवाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौवंश की देखभाल की जा रही है, लेकिन वर्तमान में वहां कोई सरकारी पशु चिकित्सालय उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गौवंश के बेहतर उपचार और संरक्षण के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने अपने प्रस्ताव में बताया कि बरवाला में चार प्रमुख गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें श्री गौरक्षा सेवा समिति (अग्रोहा रोड), गोपाल गौशाला (टोहाना रोड), नंदी गौशाला तथा विकलांग गौशाला (बनभौरी रोड) शामिल हैं। इन गौशालाओं में लगभग तीन हजार गौवंश का पालन-पोषण एवं उपचार किया जा रहा है। विशेष रूप से विकलांग गौशाला में घायल एवं दिव्यांग गौवंश का नियमित रूप से उपचार किया जाता है, जिसके लिए चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी पशु चिकित्सालय के अभाव में गौशालाओं को उपचार संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बरवाला में समर्पित सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थापना से न केवल गौशालाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के पशुपालकों को भी बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री गौरक्षा सेवा समिति, बरवाला ने नए सरकारी पशु चिकित्सालय के संचालन के लिए भवन एवं आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने की लिखित सहमति भी दे दी है। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आइकिया इंडिया के सीईओ ने की मुलाकात
प्राकृतिक खेती विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
डॉ. सुमिता मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग को सभी पात्र परियोजनाओं में सुलभता मानदंडों को शामिल करने के दिए निर्देश चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा बढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे जींद का दौरा,जींद से सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक कुमार मित्तल की सेवा केंद्र सरकार को सौंपी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव एचटेट परीक्षा-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध