हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए कॉमन कैडर के अंतर्गत वन-टाइम ऑप्शन देने की समय-सीमा बढ़ा दी है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वन-टाइम ऑप्शन देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल अब 13 से 27 जुलाई, 2026 तक खुला रहेगा। इससे पहले यह अवधि 6 जुलाई से 20 जुलाई तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत नियुक्त सभी पात्र ग्रुप-डी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए संशोधित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना वन-टाइम ऑप्शन अनिवार्य रूप से दर्ज करें।