Wednesday, June 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विजइसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातन्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवाओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षामहापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीउप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा : नायब सिंह सैनीशांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापनश्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
Haryana

श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

June 23, 2026 09:38 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। गीता हमें कर्तव्य, आत्मविश्वास, संयम और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है।

मुख्यमंत्री आज जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को चंडीगढ़ से वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि आज जब विश्व अनेक चुनौतियों और तनावों का सामना कर रहा है, तब गीता का संदेश शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि गीता का संदेश विश्वभर में लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से प्रारंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आज विश्व के अनेक देशों तक पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंध सदैव मजबूत रहे हैं। विशेष रूप से हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग निरंतर बढ़ रहा है, जो हमारी गहरी मित्रता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि गीता का यह दिव्य संदेश पूरे विश्व में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

इस अवसर पर जापान में पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज, ओसाका में भारत के कॉन्सुल जनरल श्री चंद्रु अप्पार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल , मानद सचिव उपेंद्र सिंघल , प्राधिकरण सदस्य श्री विजय नरूला , हिंदू स्वयंसेवक संघ के सदस्य , इस्कॉन, गीता परिवार के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, अब आसान शर्तों पर मिलेगी ब्याज-मुक्त वित्तीय सहायता - ऊर्जा मंत्री अनिल विज इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: रणबीर सिंह गंगवा ओएनजीसी के 39 करोड़ रुपये के सीएसआर सहयोग से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुविधाएं होंगी सशक्त, आठ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा : नायब सिंह सैनी शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की चंडीगढ़ खेल प्रतिभाओं की नर्सरी, यहां से निकलेंगे भविष्य के हॉकी चैंपियन - प्रो. असीम कुमार घोष पेयजल समस्याओं का भी त्वरित समाधान करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री