Tuesday, June 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालू-Ⅰ) में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई।कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दीप्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बनेगा 'विकसित हरियाणा-2047' का आधार: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए जताई संवेदनापंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यकलखनऊ अग्निकांड: UP बीजेपी ने कल के सभी कार्यक्रम रद्द किएलखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलानलखनऊ अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत, PM नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Haryana

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की

June 23, 2026 09:37 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीआर को निर्देश दिए कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक मैनेजर को बहाल नहीं किया जाए।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान पता चला कि सस्पेंड मैनेजर को दोबारा से बहाल कर दिया, जबकि अभी जांच चल रही है। दूसरी शिकायत पर अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने और हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले में पुलिस को खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान एजेंडा के 11 मामलों में से 6 का मौके पर ही निपटारा किया गया, बाकि बचे हुए 5 मामलों को निपटाने के लिए कमेटियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

कैबिनेट मंत्री ने डीआर को निर्देश दिए कि जिन को-ऑपरेटिव सोसायटियों में गलत तरीके से नौकरी पर लगाने की शिकायतें आई हैं, गलत लगे हुए उन सभी को हटाया जाए। यदि कोई हटाने के बाद भी काम कर रहा है तो वहां के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले की उचित जांच की जाए। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी वार्ड नंबर 4 के नागरिकों की शिकायत, सफाई कर्मचारियों की पेमेंट की शिकायत, गांव बिलौना निवासी हर्ष बावा और गांव बारवा निवासी ओम प्रकाश की शिकायत की सुनवाई करते हुए मामले का निपटारा किया गया।

 

कैबिनेट मंत्री ने अंसल सुशांत सिटी के नागरिकों की शिकायत सुनने और एसडीएम अमन कुमार द्वारा कमेटी की जांच के बाद रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट और शिकायतकर्ता को सुनने के बाद कहा कि कॉलोनाइजर की काफी कमियां और खामियां सामने आई हैं, जिस कारण से कॉलोनी के नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। ऐसे कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाए और हर मद की विस्तार से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि टाउन प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर को लिखित में कॉलोनी के कामों की सिफारिश की जाएगी।

 

इसके अलावा, उन्होंने HSVP और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को एक कमेटी बनाने और यह पक्का करने का निर्देश दिया कि लोगों को जल्द से जल्द पानी की सप्लाई और ड्रेनेज की सुविधा दी जाए। SDM और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर, मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कॉलोनी में 14 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट कामों के प्रपोज़ल DTP हेडक्वार्टर को भेजे जाएं।

 

लाडवा की महावीर कॉलोनी के रहने वाले सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए, मंत्री ने पुलिस को फ़ूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के दो सस्पेंड इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।

 

कैबिनेट मंत्री ने वेलफेयर सोसायटी की शिकायत और एसडीएम शंभू राठी की कमेटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर निर्देश देते हुए कहा कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 शाहाबाद मारकंडा के पार्क में अवैध तरीके से खोले गए गेट व खिड़की को तुरंत बंद करवाया जाए।

 

पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों यदि 15 दिनों में पैसे के मामले को ना निपटाए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्य मामले में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग को वेंडर की पेमेंट के लिए लिखा जाए और इसको फालो करने के लिए रिमांडर भी दिया जाए, ताकि वेंडर की पेमेंट हो।

 

एक अन्य मामले में परशुराम कॉलोनी निवासी राजदेव कुमार की शिकायत पर बिजली विभाग के साथ उपायुक्त को मौका का मुआयना करने के निर्देश दिए।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली एक अमूल्य धरोहर है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ खेल प्रतिभाओं की नर्सरी, यहां से निकलेंगे भविष्य के हॉकी चैंपियन - प्रो. असीम कुमार घोष पेयजल समस्याओं का भी त्वरित समाधान करें सुनिश्चित - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की नसीबपुर स्मारक परियोजना की प्रगति की समीक्षा दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालू-Ⅰ) में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई।
कैबिनेट ने मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, 2026 और शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2026 को मंजूरी दी
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बनेगा 'विकसित हरियाणा-2047' का आधार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए जताई संवेदना जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन